फ़रवरी 2, 2026 4:37 अपराह्न

printer

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में अपनी टिप्पणियों के लिए विपक्षी नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने सदन के नियमों का उल्लंघन किया है और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। श्री रिजिजू ने आरोप लगाया कि भारतीय सशस्त्र बलों पर राहुल गांधी की टिप्पणियां अनुचित है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने यह निर्देश दिया है कि पत्रिकाओं या समाचार पत्रों के लेखों को सदन में उद्धृत नहीं किया जा सकता है और सदन में बहस कानूनों के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस निर्देश के बावजूद विपक्ष के नेता का सदन में इस मुद्दे को उठाने पर अड़े रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन किया और एक ऐसी किताब से उदाहरण देना शुरू किया जिसके प्रकाशन और प्रामाणिकता का स्पष्ट उल्लेख नहीं है।