संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज लेह का दौरा किया। उन्होने कहा कि केंद्र द्वारा स्थापित बहु-पक्षीय संसदीय समिति विदेशी देशों का दौरा करेगी और दुनिया के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में तथा भारत की आतंकवाद से निपटने की प्रतिबद्धता के बारे में अवगत कराएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इस अवसर पर उन्होने लेह में शारदालीझी पार्क में 19वें ज्ञालस्रास कुशोक बकुला रिनपोचे की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर श्री रिजिजू ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें कुशोक बकुला रिनपोचे की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला। बकुला रिनपोचे लद्दाख के प्रमुख सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक नेता और संप्रेषक भी थे।
उन्होंने मॉंगोलिया के राजदूत के रूप में दो बार सेवा की। कुशोक बकुला रिनपोचे को उनके निस्वार्थ योगदान के लिए आधुनिक लद्दाख का निर्माता माना जाता है और उन्हें 1988 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।