भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आज ओडिशा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
श्री नड्डा ने घोषणा पत्र में किए गए 21 वायदों का उल्लेख किया। भाजपा ने घोषणा पत्र में धान की खरीद 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल में और कृषि भूमि में शत प्रतिशत की सिंचाई में सुविधा का वायदा किया। पार्टी ने महिलाओं के लिए 50 हजार रूपए के कैश वाउचर का वायदा किया, जिसको महिलाएं दो वर्ष के भीतर नगदी करा सकती हैं। इस घोषणा पत्र में कहा गया कि सत्ता में आने के तीन महीने के भीतर भाजपा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत राज्य स्तर की शिक्षा नीति बनाएगी, जिससे समावेशी शिक्षा में सुधार होगा। वहीं कानूनी, चिकित्सकीय और अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम को ओडिया भाषा में उपलब्ध कराया जाएगा। घोषणा पत्र में राउरकेला, संबलपुर, पाराद्वीप और धमरा में जून 2027 तक तेजी से औद्योगिक गलियारा का वायदा भी है।
ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ चार चरण में होंगे। जिनकी शुरूआत 13 मई से होगी।