मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2024 8:23 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर में रेमल चक्रवात के कारण भारी बारिश और भूस्खलन, 24 घंटों में 33 लोगों की मौत, कई राज्यों में रेड अलर्ट  

 

देश के पूर्वोत्तर भाग में चक्रवात रेमल के कारण हुई भारी बारिश और भूस्खलन से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

 

मौसम विभाग ने उत्तर पूर्व के विभिन्न राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रभावित क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में चक्रवात के कारण 33 लोगों की मौत हो गई है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने नागांव, होजई, कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं। लगातार हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बराक घाटी और त्रिपुरा के बीच रेल मार्ग अवरूद्ध हो गया है। बराक नदी का जलस्तर दो दशमलव पांच मीटर से अधिक होने के कारण बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। आज सिलचर में बराक नदी और करीमगंज में कुशियारा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया जिससे सिलचर शहर में जलभराव शुरू हो गया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला