दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आज संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक विशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में श्री शेखावत ने कहा कि संविधान केवल एक मार्गदर्शक पुस्तक नहीं है, बल्कि न्याय, समानता और स्वतंत्रता के संकल्प का संदेश है।
उन्होंने संविधान निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं उन्होंने बताया कि भारतीय समाज ने हमेशा महिलाओं को उच्च सम्मान दिया है और यह सम्मान संविधान में भी परिलक्षित होता है। श्री शेखावत ने कहा कि भारत की साझा संस्कृति, परंपराएँ और सभ्यतागत मूल्य देश को एकता के सूत्र में बाँधते हैं।