मार्च 9, 2026 12:41 अपराह्न

printer

संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा भारतीय सशस्त्र बलों का दल

भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंच गया है। यह संयुक्त अभ्यास आज से सेशेल्स रक्षा अकादमी में शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। यह अभ्यास शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतर-संचालनीयता को मजबूत करेगा।

 

यह दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अच्छी प्रथाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत और बढ़ावा भी देगा। 12 दिनों तक चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास में क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध संबंधी चर्चाएं, केस स्टडी, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे, जिसका समापन दो दिनों के सत्यापन अभ्यास के साथ होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला