संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक न्यूयॉर्क में चल रही है, जिसमें वेनेजुएला पर अमरीकी अभियान और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर चर्चा की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसे एक खतरनाक कदम बताया है। सुरक्षा परिषद की बैठक आज ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरे’ विषय पर चल रही है। राजनीतिक और शांति निर्माण मामलों की अवर महासचिव रोज़मेरी डिकार्लो ने महासचिव एंटोनियो गुतेरेस की ओर से एक बयान दिया है। यह बैठक कोलंबिया के अनुरोध पर बुलाई गई है, जिसे चीन और रूस का समर्थन प्राप्त है।
Site Admin | जनवरी 5, 2026 9:34 अपराह्न
वेनेजुएला में अमरीकी अभियान और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर UNSC की आपातकालीन बैठक जारी