संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा ने संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना की 2025 की समीक्षा पर दो प्रस्ताव पारित किए हैं। सुरक्षा परिषद ने कल प्रस्ताव संख्या 2,805 को सर्वसम्मति से पारित किया।
ये दोनों प्रस्ताव इस बात पर ज़ोर देते हैं कि संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना की 2025 की समीक्षा का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण गतिविधियों के कार्यान्वयन और क्षेत्रीय स्तर पर उनके प्रभाव में वृद्धि करना है। इन प्रस्तावों में विकास, शांति, सुरक्षा और मानवाधिकारों के आपस में जुड़े होने की पुष्टि के साथ-साथ संघर्ष की रोकथाम को प्रभावी समाधान माना गया है। जिससे लोगों की जान बचती है, अर्थव्यवस्थाएँ स्थिर होती हैं और महंगी सैन्य प्रतिक्रियाओं की आवश्यकता कम होती है। दोनों प्रस्ताव इस बात पर ज़ोर देते हैं कि संघर्ष को रोकने और शांति स्थापित करने तथा हिंसा और संघर्ष के मूल कारणों का समाधान करने की प्राथमिक ज़िम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की है।
2005 में संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना के निर्माण के बाद से ये चौथी समीक्षा है। दोनों प्रस्तावों में 2030 में संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण की और अधिक व्यापक समीक्षा का आह्वान किया गया है।
Site Admin | नवम्बर 27, 2025 8:57 पूर्वाह्न
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा ने संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना की 2025 की समीक्षा पर दो प्रस्ताव पारित किए