संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि ईरान अमरीका के किसी भी सैन्य कार्रवाई का निर्णायक और उचित जवाब देगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र चार्टर में आत्मरक्षा से जुड़े अपने अधिकार का प्रयोग करेगा। डिएगो गार्सिया पर अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड की हाल की टिप्पणी पर इरावानी ने कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद दुश्मन देश के सभी अड़डे और इकाइयां ईरान की जवाबी कार्रवाई के संदर्भ में वैध लक्ष्य माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमरीका को किसी भी अप्रत्याशित और अनियंत्रित परिणाम की पूरी और सीधी जिम्मेदारी उठानी होगी। इरावानी ने कहा कि सुरक्षा परिषद और महासचिव को बिना किसी देरी के कार्रवाई करनी चाहिए।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 6:35 अपराह्न
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत इरावानी ने कहा, ईरान अमरीका के किसी भी सैन्य कार्रवाई का निर्णायक जवाब देगा