मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2025 1:58 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र मिशन में जान गंवाने वाले दो भारतीय शांति सैनिकों को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान

संयुक्त राष्ट्र के तहत सेवा करते हुए पिछले वर्ष जान गंवाने वाले दो भारतीय शांति सैनिकों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

    ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा और हवलदार संजय सिंह को कल संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर एक समारोह में मरणोपरांत डैग हैमरशॉल्ड को पदक प्रदान किए जाएंगे।

     संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों में भारत, वर्दीधारी कर्मियों का चौथा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। मध्य अफ्रीकी गणराज्य के अबेई में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए इसके 5 हजार 300 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मी तैनात हैं।

    शांति सैनिक दिवस के अवसर पर संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में आयोजित समारोहों के दौरान, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरस 1948 से लेकर अब तक जान गंवाने वाले 4 हजार 400 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह जान गंवाने वाले 57 सैन्य, पुलिस और नागरिक शांति सैनिकों को मरणोपरांत डैग हैमरशॉल्ड पदक भी प्रदान करेंगे। महासचिव घाना की स्क्वाड्रन लीडर शेरोन म्विनसोटे सिमे को 2024 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर और सिएरा लियोन की सुपरिंटेंडेंट ज़ैनब गब्ला को संयुक्त राष्ट्र महिला पुलिस अधिकारी का पुरस्कार भी देंगे।

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला