संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी बोर्ड का 2026 का पहला नियमित सत्र आज न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।
दो दिन के इस सत्र का उद्घाटन कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्ष, महामहिम डॉ. अदोनिया अयबारे के नेतृत्व में होगा। ये संयुक्त राष्ट्र में युगांडा की राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि हैं। दो दिवसीय सत्र के दौरान, कार्यकारी बोर्ड लेखापरीक्षा से संबंधित कई मामलों पर विचार करेगा।
इसके अतिरिक्त, सदस्यों को उद्यम जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने, सकारात्मक संगठनात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने और संगठन के भीतर नस्लीय भेदभाव से निपटने के प्रयासों पर अद्यतन जानकारी प्राप्त होगी।