संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक भारतीय बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल कल न्यूयॉर्क पहुँचा। यह प्रतिनिधिमंडल महासभा में भारत का पक्ष रखेगा।
पहले दल का नेतृत्व भाजपा सांसद और एक राष्ट्र एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष, पी.पी. चौधरी कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के 15 सांसदों वाला यह दल 14 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में रहेगा। 15 सांसदों का एक दूसरा दल इस महीने के अंत तक संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेगा। इससे पहले, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।