फ़रवरी 25, 2026 7:52 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान का प्रस्ताव पारित किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम के आह्वान का प्रस्ताव पारित कर दिया है। 193 सदस्यीय महासभा में 107 देशों ने मसौदा प्रस्‍ताव के पक्ष में और 12 सदस्‍यों ने विरोध में मतदान किया। भारत, बहरीन, बांग्लादेश, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका सहित 51 देशों ने मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया। यह प्रस्‍ताव यूक्रेन की ओर से प्रस्‍तुत किया गया था। प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के आह्वान को दोहराया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला