मार्च 3, 2026 8:05 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने ईरान युद्ध के वैश्विक आर्थिक दुष्परिणामों पर चिंता की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने ईरान युद्ध के वैश्विक आर्थिक दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए खाड़ी क्षेत्र के नेताओं के साथ कूटनीति का एक दौर चलाया है। श्री गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को लेकर चिंतित है। प्रवक्ता ने बताया कि श्री गुटेरस ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के विदेश मंत्री सैयद बदर बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी और छह सदस्यीय खाड़ी सहयोग परिषद के राजदूतों से बात की है।

श्री गुटेरस ने श्री अलबुसैदी के साथ अपनी बातचीत के दौरान ईरान और अमरीका के बीच मध्यस्थता के प्रयासों के लिए ओमान का आभार व्‍यक्‍त किया और ईरान पर हुए हमलों तथा खाड़ी देशों पर ईरानी हमलों की फिर निंदा की।