फ़रवरी 28, 2026 11:26 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हिंसा बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हिंसा बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की है और दोनों पक्षों से तुरंत युद्धविराम का आह्वान किया है।

उन्होंने दोनों पक्षों से कूटनीति के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने की अपील दोहराई। संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अंतर्गत दायित्वों का पालन करने, लोगों और अवसंरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अधिकारियों ने बताया है कि वर्षों के संघर्ष, गरीबी और सूखे और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण अफगानिस्तान की लगभग आधी आबादी मानवीय सहायता की आवश्यकता में है।