फ़रवरी 10, 2026 7:10 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इज़राइल से वेस्ट बैंक पर नियंत्रण कड़ा करने का फैसला वापस लेने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इज़राइल से कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक पर अपना नियंत्रण और सख्त करने के कथित फैसले को वापस लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इज़राइल की सुरक्षा कैबिनेट द्वारा उठाए गए प्रशासनिक और प्रवर्तन से जुड़े कदम अत्यंत चिंताजनक है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए पोस्ट में, उन्होंने सभी पक्षों से स्थायी शांति के एकमात्र रास्ते, यानी अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुरूप बातचीत के जरिए दो-राष्ट्र समाधान को बनाए रखने की अपील की।