संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरश ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से युद्ध समाप्त करने और इससे उत्पन्न स्थिति पर अंकुश लगाने तथा स्थिरता और समृद्धि बनाने का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने 21 सितंबर को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर एक संदेश में यह बात कही। उन्होंने बताया कि जहां सतत विकास शांति का समर्थन करता है, वहीं विकास के साथ सबसे ज्यादा संघर्ष कर रहे 10 देशों में से नौ देश संघर्ष से ग्रस्त हैं। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी और वर्ष 2001 में, महासभा ने सर्वसम्मति से इस दिवस को अहिंसा और युद्धविराम की अवधि के रूप में घोषित किया। इस वर्ष का विषय है: शांतिपूर्ण विश्व के लिए अभी कार्य करें।
Site Admin | सितम्बर 22, 2025 11:54 पूर्वाह्न
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरश ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से युद्ध समाप्त करने और स्थिरता सुनिश्चित करने का आह्वान किया