नवम्बर 6, 2025 8:25 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि शोम्बी शार्प ने वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका की सराहना की

 

भारत में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि समन्वयक शोम्बी शार्प ने वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव और भू-राजनीति, विकास तथा शांति स्थापना में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है।

 

उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता उल्‍लेख करते हुए इसे वर्तमान  वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक बताया। नई दिल्ली में आज सुगम्यता पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के अवसर पर उन्‍होंने यह बात कही।

 

शोम्‍बी शार्प ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो न केवल चंद्रमा पर पहुंचा है बल्कि करोड़ों लोगों को अभिवन तरीके से गरीबी से बाहर निकाल रहा है। ये प्रयास ग्‍लोबल साउथ के देशों के लिए अत्यधिक प्रासंगिक हैं।

   

वैश्विक शांति स्थापना में भारत के योगदान पर शार्प ने कहा कि भारत शुरू से ही संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सशस्त्र और असैन्य सहयोग में सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा है।