दिसम्बर 13, 2025 8:21 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के 7वें सत्र में जंगल की आग पर वैश्विक प्रबंधन को सुदृढ़ करने का भारत का प्रस्ताव स्वीकृत

केन्या के नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के 7वें सत्र में जंगल की आग के वैश्विक प्रबंधन को सुदृढ़ करना विषय को अपनाया गया। भारत द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को सदस्य देशों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। इससे विश्व स्तर पर जंगल की आग के बढ़ते खतरे से निपटने की तत्काल आवश्यकता की वैश्विक मान्यता मिली है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इस बात पर बल दिया है कि जंगल की आग वैश्विक स्तर पर सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक बनकर उभरी है।

इस प्रस्ताव का उद्देश्य जंगल की आग के प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समन्वित कार्रवाई को सुदृढ़ करना है। इसमें कहा गया है कि दुनिया भर के क्षेत्रों में जंगल की आग की संख्या, पैमाने और तीव्रता में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने बेहतर योजना, पूर्व चेतावनी और समय पर जोखिम कम करने के उपायों से राहत कार्रवाई की जगह सक्रिय रोकथाम की ओर बढ़ने का भी आह्वान किया।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला