मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 21, 2024 11:44 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र ने यागी से हुई क्षति के बाद वियतनाम सरकार को सहायता राशि आवंटित की

चक्रवाती तूफान टाइफून यागी से हुई क्षति के बाद संयुक्त राष्ट्र ने वियतनाम सरकार की सहायता के लिए 20 लाख अमरीकी डॉलर आवंटित किए हैं। यह राशि अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) के माध्यम से दिया जाएगा। प्रभावित प्रांतों येन बाई और लाओ कै में तत्काल जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।    टाइफून यागी ने 7 सितंबर को वियतनाम में दस्तक दी थी। अधिकारियों ने बताया कि इस तूफान से अब तक 290 से अधिक मौत हो चुकी है, जबकि 237 हजार मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 30 लाख लोग इससे प्रभावित हैं।