अक्टूबर 6, 2025 6:32 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान के कुनार प्रांत में भूकंप प्रभावित हज़ारों लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की अपील की है

संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान के कुनार प्रांत में भूकंप प्रभावित हज़ारों लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की अपील की है क्योंकि सर्दी का मौसम नज़दीक आ रहा है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय समन्वयक, इंद्रिका रत्वाटे ने आश्रय और स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है। प्रारंभिक आकलनों से पता चलता है कि 6 हजार से ज़्यादा मकान नष्ट हो गए हैं, जिससे परिवार कठिन परिस्थितियों में असुरक्षित हो गए हैं। पूर्वी प्रांतों में लगभग पाँच लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें भोजन, आश्रय, चिकित्सा देखभाल और मनोवैज्ञानिक सहायता की आवश्यकता है। मानवीय एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि बढ़ती ठंड और सीमित सहायता पहुँच, संकट को और गहरा कर सकती है। संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला