जनवरी 23, 2026 9:19 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 73% की बढोत्‍तरी हुई

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा है कि भारत में वर्ष 2025 में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश 73 प्रतिशत बढ़कर 47 अरब अमरीकी डॉलर हो गया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र की रिपोर्ट के अनुसार यह वृद्धि उन नीतियों के कारण हुई है जिनका उद्देश्‍य देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के साथ जोड़ना तथा सेवा और विनिर्माण क्षेत्र में भारी निवेश करना है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र व्‍यापार और विकास सम्‍मेलन की ओर से जारी वैश्विक निवेश रूझान निगरानी रिपोर्ट के अनुसार चीन में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश में लगातार तीसरे वर्ष गिरावट आई है और यह आठ प्रतिशत घटकर एक सौ सात अरब 50 करोड़ अमरीकी डॉलर पर आ गया। अमरीका में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है।