मार्च 13, 2025 1:00 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र की दक्षता में सुधार और इसे प्रभावी बनाने के लिए एंतोनियो गुतेरस ने की नई पहल की घोषणा

 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने 80 वर्ष पुराने विश्व संगठन की दक्षता में सुधार लाने और इसे अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की घोषणा की है। इसके अंतर्गत संयुक्‍त राष्‍ट्र को दी गई जिम्‍मेदारियों के कार्यान्‍वयन की समीक्षा की जाएगी।
 
कल न्यूयॉर्क में यह घोषणा करते हुए, श्री गुतेरस ने कहा कि दुनिया हर मोर्चे पर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने अनिश्चितता के माहौल के बीच संसाधनों की कमी और तरलता संकट पर भी चिंता व्यक्त की।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला