अगस्त 5, 2025 7:46 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र अपने स्थापना दिवस पर आज पहली वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ करेगा

 
 
संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र अपने स्थापना दिवस पर आज पहली वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ करेगा। इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान उद्घाटन व्याख्यान देंगे। व्याख्यान का विषय होगा: “भविष्य के युद्धक्षेत्र पर प्रभुत्व”। 
 
 
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए मानव और मानव रहित उपकरणों में समन्वय विषय पर उनके आलेख का विमोचन होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भविष्य के युद्धों में भारतीय विरासत रणनीति अपनाने और तीनों सेनाओं में सुधारों की तत्‍काल आवश्‍यकता जैसे विभिन्न विषयों पर व्‍याख्‍यान देंगे।