जुलाई 9, 2025 5:52 अपराह्न

printer

संयुक्त ट्रेड यूनियनों की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से आज पुद्दुचेरी में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा

संयुक्त ट्रेड यूनियनों की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल से आज पुद्दुचेरी में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। ऑटो, टेंपो और बसों सहित निजी परिवहन सेवाएँ स्थगित रहीं, जबकि सरकारी बसें पुलिस सुरक्षा में चलीं। केंद्र शासित प्रदेश भर में दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सब्जी और मछली बाज़ार बंद रहे और कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी। हड़ताल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हजार पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला