अप्रैल 7, 2025 5:05 अपराह्न

printer

संयुक्‍त अरब अमीरात – यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम कल से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे

संयुक्‍त अरब अमीरात – यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम कल से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी। उनके साथ कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

    विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्राउन प्रिंस के लिए एक कार्यकारी भोज की मेजबानी करेंगे। क्राउन प्रिंस मकतूम, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी बैठकें करेंगे।

    इसके बाद, क्राउन प्रिंस कल शाम मुंबई जाएंगे, जहां वे दोनों पक्षों के प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ एक व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे।

    हमारे संवाददाता ने बताया कि दुबई ने यूएई के साथ भारत के वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत के लगभग 43 लाख प्रवासी दुबई में रहते हैं और काम करते हैं। क्राउन प्रिंस की यात्रा से भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी तथा दुबई के साथ बहुआयामी संबंध मजबूत होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला