संयुक्त अरब अमीरात-यू.ए.ई. ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमले के प्रयास की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में राष्ट्रपति पुतिन के साथ-साथ रूस की सरकार और जनता के प्रति यूएई की एकजुटता का आश्वासन दिया। यू.ए.ई. ने सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से की जाने वाली हिंसा के सभी रूपों के प्रति अपने अटूट विरोध को दोहराया।
Site Admin | दिसम्बर 30, 2025 8:12 पूर्वाह्न
संयुक्त अरब अमीरात ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमले के प्रयास की कड़ी निंदा की