जनवरी 30, 2026 3:17 अपराह्न

printer

संयुक्त अरब अमीरात के केंद्रीय बैंक ने अमरीका डॉलर द्वारा समर्थित देश के पहले स्टेबलकॉइन को मंजूरी दी

संयुक्त अरब अमीरात के केंद्रीय बैंक ने अमरीका डॉलर द्वारा समर्थित देश के पहले स्टेबलकॉइन को मंजूरी दे दी है। यह संयुक्त अरब अमीरात में डिजिटल परिसंपत्तियों और भुगतान टोकन के विनियमन में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इस स्टेबलकॉइन को केंद्रीय बैंक के भुगतान टोकन सेवा विनियमन के तहत मंजूरी मिली है। इसे यूनिवर्सल डिजिटल द्वारा जारी और प्रबंधित किया जाता है।  यह अबू धाबी ग्लोबल मार्केट के वित्तीय सेवा नियामक प्राधिकरण द्वारा विनियमित एक क्रिप्टो कंपनी है।

    स्टेबलकॉइन एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी है जिसे आरक्षित परिसंपत्ति, आमतौर पर अमरीकी डॉलर जैसी सरकारी मुद्रा से जोड़कर एक स्थिर मूल्य बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।