संयुक्त अरब अमीरात का आज 53वाँ राष्ट्रीय दिवस है। यह दिन शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नेतृत्व में अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल-क़ुवैन और फ़ुजैरा द्वारा गठित संघ की स्मृति में मनाया जाता है। इसके तुरंत बाद, फरवरी 1972 में, रास अल-खैमाह भी इस संघ में शामिल हो गया था।
समारोह की पूर्व संध्या पर, बुर्ज खलीफा को राष्ट्रीय रंगों में रोशन किया गया। जिससे दुबई के स्थलों का माहौल और भी अधिक रंगीन हो गया।
समारोह की आयोजन समिति ने 54वें राष्ट्रीय दिवस के लिए आधिकारिक ईद अल-एतिहाद गीत जारी किया। “हमें आप पर गर्व है, हमारी मातृभूमि” शीर्षक वाला यह गीत राष्ट्रीय गौरव, लोगों और उनके नेतृत्व के बीच एकता और शांति, सहिष्णुता तथा सद्भाव के मूल्यों को दर्शाता है।