अगस्त 5, 2025 8:39 अपराह्न

printer

संप्रभु राष्ट्रों को अपने व्यापारिक साझेदार स्वतंत्र रूप से चुनने का अधिकार- रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव

रूस ने तेल व्यापार के बारे में भारत के विरूद्ध अमरीका की हालिया धमकियों को दरकिनार करते हुए कहा है कि संप्रभु राष्ट्रों को अपने व्यापारिक साझेदार स्वतंत्र रूप से चुनने का अधिकार है।

रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने आज मास्को में भारत पर दबाव डालने के लिए अमरीका की आलोचना की और ऐसी कार्रवाइयों को नाजायज बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देश को राष्ट्रीय हितों के आधार पर व्यापारिक संबंध बनाने का अधिकार है। यह टिप्पणी अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रूसी तेल की खरीद और पुनर्विक्रय के लिए भारत पर शुल्‍क बढ़ाने की चेतावनी के बाद आई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला