दिल्ली नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपत्ति कर संग्रह का नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 दिसंबर 2025 तक निगम ने दो हज़ार सात सौ करोड़ रुपए से अधिक का संपत्ति कर संग्रह किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान संपत्ति करदाताओं की संख्या दस लाख 31 हजार से बढ़कर 12 लाख 43 हजार हो गई है। इस रिकॉर्ड संग्रह में सुनियो संपत्ति कर माफी योजना 2025-26 की अहम भूमिका रही।
निगम ने बताया कि सुनियो योजना की अवधी को अब पांच प्रतिशत जुर्माने के साथ 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। निगम ने बकाया या कम कर भुगतान करने वाले करदाताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है और बताया कि इसके बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।