दिसम्बर 26, 2024 3:21 अपराह्न

printer

संताल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल ने देवघर अंचलाधिकारी अनिल कुमार के खिलाफ राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को रिपोर्ट भेजी

संताल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल ने देवघर अंचलाधिकारी अनिल कुमार के खिलाफ राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को रिपोर्ट भेज दी है। श्री डाडेल ने विभाग के सचिव से देवघर सीओ अनिल कुमार के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है।

 

आयुक्त ने सचिव को भेजी गयी रिपोर्ट में कहा है कि निरीक्षण और जांच से स्पष्ट हुआ कि देवघर सीओ और सीआइ का अंचल के कार्यों में बिल्कुल रुचि नहीं है, साथ ही सरकार के निर्गत नियमों का अनुपालन भी नहीं किया जाता है। निरीक्षण में रोकड़ पंजी अपडेट नहीं पाये गये जो वित्तीय नियमों का उल्लंघन है।