मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2024 8:06 अपराह्न

printer

संताल परगना और पलामू प्रमंडल समेत राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट

संताल परगना और पलामू प्रमंडल समेत राज्य के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 12 जून तक यही हालात बने रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर बताया है कि राज्य के उत्तर पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी और उससे सटे उत्तर पूर्वी भागों में लू चलने की आशंका है। आगामी 13 जून तक राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। इधर देश के विभिन्न हिस्सों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून आगे बढ़ रहा है। इसके आगामी 15 से 16 जून के बीच झारखंड में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला