संजौली मस्जिद विवाद, मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त के कोर्ट में होगी सुनवाई, हिन्दू संगठनों ने संजौली पुलिस चौकी के बाहर किया हनुमान चालीसा पाठ, पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में होनी थी हनुमान चालीसा, लेकिन महिलाओं को पुलिस चौकी में बैठाने से गुस्साए लोगों ने चौकी के बाहर ही पढ़ी हनुमान चालीसा, कल मस्जिद विवाद को लेकर अगर कोई उचित निर्णय न आने पर दी 6 अक्टूबर से जेल भरो आन्दोलन की चेतावनी।
संजौली मस्जिद विवाद को लेकर कल नगर निगम आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई होनी है लेकिन उससे पहले देवभूमि संघर्ष समिति ने आज संजौली पुलिस के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया।संजौली लक्ष्मी नारायण मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ की कॉल दी गई थी लेकिन देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्यों व महिलाओं को चौकी में कई घंटे तक पूछताछ के लिए बिठाए रखने पर गुस्साए लोगों ने संजौली पुलिस चौकी के बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया और पुलिस प्रशासन पर महिलाओं को प्रताड़ित करने के आरोप लगाया।
देवभूमि संघर्ष समिति के लोग ने कहा कि सरकार और प्रशासन सनातन विरोधी है। आज हनुमान चालीसा के पाठ की लक्ष्मी नारायण मंदिर में कॉल दी गई थी लेकिन पुलिस ने महिलाओं को चौकी में डिटेन करके रखा जो कि स्वीकार योग्य नहीं है।कल नगर निगम आयुक्त के कोर्ट में अगर देवभूमि और सनातन के पक्ष में फैंसला नहीं आया तो प्रदेश भर में 6 अक्टूबर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जायेगा।पहले चरण में घर से एक व्यक्ति और दूसरे चरण में परिवार और घर के पशुओं के साथ जेल भरो आंदोलन शुरू होगा।देवभूमि संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को संदेश दिया कि आम लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी चारे की व्यवस्था करके रख लें।प्रदेश में अगर माहौल बिगड़ा तो उसकी जिम्मेदार सरकार और प्रशासन की होगी।