संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने आज उद्योगपतियों से नवाचार, सहयोग और उद्देश्य-संचालित नेतृत्व के माध्यम से देश के आर्थिक परिवर्तन का नेतृत्व करने का आग्रह किया। नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अपनाने, अनुसंधान एवं विकास में निवेश को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
उन्होंने स्टार्टअप्स के साथ सहयोग, एमएसएमई को मार्गदर्शन और सरकारी पहलों के साथ तालमेल बिठाने को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य इकोसिस्टम का है, एकाधिकार का नहीं।
पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए डॉ. पेम्मासानी ने उनकी मान्यता को सम्मान और जिम्मेदारी दोनों बताया। उन्होंने कहा कि बड़ी सफलता कर्मचारियों, समुदायों और राष्ट्र के प्रति बड़ी जिम्मेदारी के साथ आती है।