संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के डिजिटल परिवर्तन और सरकारी आधुनिकीकरण मंत्री कार्सटेन वाइल्डबर्गर से मुलाकात की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापक भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत दूरसंचार और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को बढ़ावा देना था। बैठक के दौरान दोनों देशों ने 5जी / 5जी-एडवांस्ड, 6जी मानकीकरण पर शीघ्र सहयोग, नेटवर्क आधुनिकीकरण, सुरक्षित और संप्रभु 6जी नेटवर्क पर सहयोग और अन्य उभरते क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 9:37 अपराह्न
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जर्मनी के डिजिटल परिवर्तन मंत्री कार्सटेन वाइल्डबर्गर से मुलाकात की