फ़रवरी 17, 2026 6:54 अपराह्न

printer

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आयरलैंड के लोक सेवा सुधार और डिजिटलीकरण मंत्री जैक चैंबर्स से मुलाकात की

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में आयरलैंड के लोक सेवा सुधार और डिजिटलीकरण मंत्री जैक चैंबर्स से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने डी.पी.आई, यू.पी.आई, डी.बी.टी और 5जी विस्तार पर चर्चा की। इस दौरान देश की परिवर्तनकारी डिजिटल यात्रा पर भी चर्चा हुई। क्वांटम संचार, एआई, नियामक नवाचार और ग्रामीण ब्रॉडबैंड में साझा सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

  संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और आयरलैंड, गतिशील और नवाचार-संचालित लोकतंत्र हैं। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश एक साथ मजबूत और भविष्य के लिए डिजिटल साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ में भारत की उम्मीदवारी के लिए आयरलैंड का समर्थन भी मांगा।