जनवरी 31, 2025 11:33 पूर्वाह्न

printer

संघर्ष विराम समझौते के अगले चरण के तहत इज़राइल ने 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया

इज़राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौते के अगले चरण के तहत इज़राइल ने 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। अचानक भीड़ बढ़ने के कारण बंधकों को रिहा करने की प्रक्रिया में देरी हुई। गज़ा और वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर रिहाई का जश्न मनाया गया।

 

इससे पहले, गज़ा ने 15 महीने से बंधक रहे 3 इज़राइली और 5 थाई नागरिकों को रिहा किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, इज़राइल रक्षा बलों ने बंधकों की वापसी का स्वागत किया और कहा कि वह गाजा में बाकी बचे सभी बंधकों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इससे पहले इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइली बंधकों की रिहाई के समय परेशान करने वाले कुछ वीडियो का हवाला देते हुए समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला