जून 13, 2024 9:16 अपराह्न

printer

श्रुति वोरा थ्री स्टार ग्रां प्री प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय राइडर (घुड़सवार) बन गई हैं

श्रुति ने सात से नौ जून तक स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित सीडीआई-3 प्रतियोगिता में 67 दशमलव सात छह एक अंक हासिल किए। मोलदोवा की तातियाना एंटोनेंको दूसरे स्‍थान पर रहीं, जिन्होंने 66 दशमलव पांच दो दो अंक हासिल किए। ऑस्ट्रिया की जूलियन जेरिच ने 66 दशमलव शून्‍य आठ सात अंकों के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाई।