फ़रवरी 28, 2026 10:11 पूर्वाह्न

printer

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं पुण्यतिथि पर आज कार्यक्रम में आयोजित किए जा रहे हैं

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं पुण्यतिथि पर आज नवीं मुम्बई के खारघर में ओवे मैदान में शहीदी दिवस कार्यक्रम में आयोजित किया जा रहा है इसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

जिला प्रशासन ने दो दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल पर लगभग 3 हजार सुरक्षाकर्मी, 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से  सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि यह आयोजन गुरु तेग बहादुर के संदेश और शिक्षाओं तथा उनकी विरासत को समाज में प्रसारित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।