जुलाई 16, 2025 8:46 पूर्वाह्न

printer

श्री अमरनाथ यात्रा: 6064 यात्रियों का 15वां जत्था आज भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

जम्मू कश्मीर में कश्मीर के उंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रहने के बावजूद वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा सुचारु रूप से जारी है। हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6064 यात्रियों का 15वां जत्था आज तड़के 234 वाहनों के काफिले के साथ भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

 

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि कल 13490 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किये। अब तक 2.34 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।