जुलाई 10, 2025 8:52 पूर्वाह्न

printer

श्री अमरनाथ यात्रा: तीर्थयात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

 

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 7307 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 5534 पुरुष, 1586 महिलाएं, 25 बच्चे, 138 साधु और 24 साध्वियाँ शामिल हैं। इनमें से 3081 तीर्थयात्री सुबह सवा तीन बजे बालटाल आधार शिविर और 4226 तीर्थयात्री सुबह तीन बजकर 58 मिनट पर पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहाँ से वे पवित्र अमरनाथ गुफा की आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला