मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2025 12:40 अपराह्न

printer

श्रीलंका से भारत को निर्यात में वृद्धि, पहले चार महीनों में 40% उछाल

श्रीलंका से भारत को होने वाले निर्यात में वर्ष 2025 के पहले चार महीनों में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। यह एक वर्ष पहले के 239 मिलियन डॉलर की तुलना में 334 मिलियन डॉलर तक पहुँच गया है। श्रीलंका के निर्यात विकास बोर्ड के अनुसार, अमरीका के बाद भारत, श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है। अप्रैल 2025 में श्रीलंका से कुल निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 12% से बढ़कर 983 मिलियन डॉलर हो गया है।