श्रीलंका में मेलसिरिपुरा के पंसियागामा में ना उयाना मठ के पास आज केबल संचालित रेल कार्ट ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 7 बौद्ध भिक्षुओं की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। यह भिक्षु धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मठ लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक भारतीय भिक्षु भी शामिल हैं। दुर्घटना से पहले दो भिक्षु ट्रॉली से कूद गए। उन्हें मामूली चोटें आईं है। पंसियागामा पुलिस दुर्घटना की जाँच कर रही है।