मार्च 10, 2026 11:01 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका में सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के संशोधन लागू, खुदरा ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी

श्रीलंका में सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के संशोधन आज से प्रभावी होने से खुदरा ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है।

इन संशोधनों के कारण कीमतों में लगभग सात से 8% या 24 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। यह संशोधन सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और अन्य सभी पेट्रोल पंपों पर लागू है। यह देश की वित्तीय स्थिति को स्थिर करने के लिए ऊर्जा मूल्य निर्धारण में निरंतर समायोजन को दर्शाता है।

यह मूल्य संशोधन मध्य पूर्व में जारी तनाव से जुड़े वैश्विक तेल बाजारों में बढ़ी अस्थिरता के बीच आया है। इस अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों को तेजी से बढ़ाया है, जिससे हाल के दिनों में बेंचमार्क कीमतें 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चढ़ गई हैं। इस कारण श्रीलंका सहित कई देशों को बढ़ती आयात लागत को दर्शाने के लिए घरेलू ईंधन की कीमतों को समायोजित करना पड़ा है।

श्रीलंका में 2022 में एक गंभीर आर्थिक संकट आया था। इसके चलते ईंधन की भारी कमी, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें और व्यापक व्यवधान उत्पन्न हुए। इसके बाद देश में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा समर्थित आर्थिक सुधार किए गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला