श्रीलंका में सीता एलिया यानी अशोक वाटिका में सीता अम्मां मंदिर के कुंभाभिषेकम की तैयारियां जोरों पर हैं। यह अभिषेक रविवार को होगा। आज सुबह कोलम्बो के मयूरपति श्री भद्रकाली अम्मां कोविल से एक रथयात्रा को रवाना किया गया और यह अशोक वाटिका में सीता अम्मां मंदिर तक जाएगी। श्रीलंका के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ राम लला मंदिर, विश्व हिंदू परिषद और विश्व रामायण सम्मेलन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर भारत और नेपाल के कई हिस्सों से श्रद्धालु कोलंबो पहुंचे हैं। इसके अलावा, अभिषेक समारोह के लिए अयोध्या से सरयू जल के पांच कलश लाए गए हैं। इसके अलावा तिरुमाला तिरूपति मंदिर से पांच हजार लड्डू भी लाए गए हैं। अशोक वाटिका वह स्थान माना जाता है जहां देवी सीता को रावण ने रखा था।
Site Admin | मई 17, 2024 4:39 अपराह्न
श्रीलंका में सीता एलिया यानी अशोक वाटिका में सीता अम्मां मंदिर के कुंभाभिषेकम की तैयारियां जोरों पर
