श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा, स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पराक्रम दिवस मनाया।
उप उच्चायुक्त सत्यंजल पांडे ने स्वतंत्रता सेनानी के साहस और समर्पण को याद करते हुए आयोजित एक समारोह में पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त, केंद्र ने भारतीय सांस्कृतिक संघ के सहयोग से बसंत पंचमी के अवसर पर ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी सरस्वती की पूजा का आयोजन किया।।