श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा पूर्वी प्रांत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने आज श्रीलंका के बट्टिकलोआ में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कनकेसनतुरइ के बीच नौका सेवाएं जल्द शुरू होंगी। श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण ने बताया है कि कीमत में कटौती के साथ 13 मई से सेवा फिर से शुरू होगी।
श्रीलंका और भारत के बीच भूमि संपर्क पुल के निर्माण के संबंध में स्थानीय मीडिया के सवाल के जवाब में उच्चायुक्त ने कहा कि भारत इस परियोजना पर श्रीलंका सरकार के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले दौर की बातचीत खत्म हो चुकी है और दोनों देश अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं, जिसमें एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट होगी।