अप्रैल 23, 2024 9:25 अपराह्न

printer

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने बक पूर्णिमा पोया दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया  

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और परम धम्म चेतिया पिरिवेना के मुख्य पदाधिकारी डॉक्‍टर मैतिपे विमलसारा महाथेरा ने बक पूर्णिमा पोया दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाली यह ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी बौद्ध धर्म के पावन दिवस पर मनाई जाती है।

उद्घाटन समारोह में बौद्ध धर्म और भारत पर अनेक पुस्तकें प्रदर्शित की गई थीं। यह प्रदर्शनी भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित सचल प्रदर्शनी श्रृंखला का एक हिस्‍सा है। यह आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच साझा आध्यात्मिक विरासत को और सशक्‍त बनाता है।

बक पोया दिवस गौतम बुद्ध की श्रीलंका की दूसरी यात्रा की स्‍मृति में मनाया जाता है।