दिसम्बर 14, 2024 5:35 अपराह्न

printer

श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायोग ने भारत की समृद्ध बौद्ध धरोहर दर्शाने के लिए उन्‍डूवेप पोया दिवस के अवसर पर अनुराधापुर के ऐतिहासिक जयश्री महाबौद्धि मंदिर परसिर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है

श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायोग ने भारत की समृद्ध बौद्ध धरोहर दर्शाने के लिए उन्‍डूवेप पोया दिवस के अवसर पर अनुराधापुर के ऐतिहासिक जयश्री महाबौद्धि मंदिर परसिर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह दिन सम्राट अशोक की पुत्री अर्थ संघमिता थेरी के श्रीलंका आगमन के उपलक्ष में मनाया जाता है। संघ नेता अपने साथ एक पौधा भी लाई थी जो आज भी अनुराधापुर के जयश्री महाबौद्धि में एक वृक्ष के रूप में खड़ा है। माना जाता है कि यह वृक्ष उसी वृक्ष की एक टहनी है जिसके नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्‍त हुआ था। प्रदर्शनी में भगवान के बुद्ध के जीवन से जुड़े महत्‍वपूर्ण पक्षों और भारत में बौद्ध तीर्थ स्‍थलों के चित्रों को दर्शाया गया है।